कौन से खाद्य पदार्थ मुंह के छाले ठीक करते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:22

बार बार तंग करते हैं मुंह के छाले, तो खाएं ये चीजें, छालों में मिलेगा आराम!

Healthy Food: मुंह में कई कारणों से छाले हो सकते हैं जो कभी सफेद तो कभी सुर्ख लाल नजर आते हैं. ये छाले (Mouth Ulcer) दर्द तो होते ही हैं लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल इनमें खाना खाना होता है. जरा ऐसी-वैसी चीज खा ली तो पूरे शरीर में जैसे जलन दौड़ पड़ती है. ऐसे में छाले होने पर ऐसे फूड खाने की जरूरत होती है जो खाने में तो आसान होने ही चाहिए, साथ ही उनसे छाले की समस्या भी दूर हो. छाले ज्यादातर पेट में गड़बड़ी (Indigestion) के कारण ही होते हैं तो ये फूड पेट ठीक करने में भी मददगार होते हैं. आइए हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो दादी-नानी के समय से चले आ रहे हैं और समस्या को आराम देने में सहायक हैं.

मुंह में छाले होने पर खाए जाने वाले फूड
दही 
दिन में कम से कम एक कप दही खाने पर आपको मुंह के छालों से छुटकारा भी मिलेगा और बार-बार छालों की दिक्कत भी नहीं होगी. ये आपके पेट को ठंडक भी प्रदान करती है. 

तरबूज 
रसभरे फल खाना मुंह के छालों से राहत दिलाता है. आप तरबूज के अलावा अंगूर या खरबूजा भी खा सकते हैं.

शहद 
शहद एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है. आप इसे खा भी सकते हैं और छालों पर लगा भी सकते हैं. इससे छाले नहीं फैलते. 

तुलसी 
तुलसी के पत्ते चबाकर पानी पीने से मुंह के छालों से आराम मिलता है. इससे छाले (Ulcer) खत्म होने लगते हैं. 

टमाटर 
कच्चे टमाटर को खाने पर आपके मुंह के छाले खत्म होते हैं. कई लोग छालों से छुटकारा पाने के लिए टमाटर के रस को छालों पर भी लगाते हैं. 
 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info